'इस अधूरे से दिल को...', इंफ्लुएंसर निधि तिवारी का आखिरी स्टेटस वायरल; फंदे से झूलकर दी थी जान
इंफ्लुएंसर निधि तिवारी का आखिरी फेसबुक स्टेटस वायरल हुआ जिसमें उन्होंने लिखा था, "इस अधूरे से दिल को किसी ने पूरा नहीं किया...मैंने खुद से पूरा कर दिया...इसीलिए कहा जाता है खुद से प्यार करो...किसी और से नहीं...खुद में खुद को तलाश करो...किसी और में कब तक तलाशोगे खुद को।" शनिवार को उन्होंने सिंगरौली में अपने घर में फांसी लगाई।