इसरो अपने नए भू प्रेक्षण उपग्रह को 16 अगस्त को करेगा लॉन्च

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने कहा है कि उसका नवीनतम भू प्रेक्षण उपग्रह 'ईओएस-08' 16 अगस्त को अपने लघु उपग्रह प्रक्षेपण यान एसएसएलवी-डी3 की तीसरी व अंतिम विकासात्मक उड़ान के ज़रिए प्रक्षेपित किया जाएगा। इससे पहले इसरो ने घोषणा की थी कि प्रक्षेपण 15 अगस्त को किया जाएगा। इसरो ने प्रक्षेपण की तारीख बढ़ाने की कोई वजह नहीं बताई।

Load More