इज़रायल ने 3 हफ्तों के लिए बढ़ाए गए सीज़फायर के कुछ दिनों बाद लेबनान पर किया हमला
रविवार को इज़रायल ने लेबनान के ज़ौतार अल-शर्किया पर हमला किया जिसका वीडियो भी ऑनलाइन सामने आया है। वीडियो में एक ईमारत से भारी धुआं निकलता नज़र आ रहा है। यह हमला उस बयान के कुछ दिनों बाद हुआ जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा था कि इज़रायल-लेबनान के बीच सीज़फायर तीन हफ़्तों के लिए बढ़ाया गया है।