'उठ जा राजा बेटा...', मौत के बाद भी मां से लिपटे बेटे के चेहरे से कपड़ा हटाकर चीखता रहा पिता
बरगी बांध (एमपी) क्रूज़ हादसे में मां से लिपटे मिले 4-वर्षीय बेटे के शव को देख पिता प्रदीप की चीखें निकल गईं। प्रदीप रो-रोकर बेटे के शव से कपड़ा हटाकर कहते रहे, "राजा बेटा उठ जा…चुप मत रह…देख पापा आए हैं।" प्रदीप कभी बेटे तो कभी पत्नी के लिए आवाज़ लगाते रहे। शनिवार को उनके शव परिजनों को सौंपे गए।