'उत्साहजनक आंकड़े हैं लेकिन...' भारत की बढ़ती विकास दर पर चिंतित होकर बोले रघुराम राजन
पूर्व आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन ने भारतीय अर्थव्यवस्था की पहली तिमाही में हुई जीडीपी वृद्धि पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा, "जब भी आंकड़े ऊंचे आते हैं तो खुशी होना स्वाभाविक है लेकिन असली सवाल है कि...यह इतना ऊंचा क्यों है।" उन्होंने निजी निवेश का सुस्त रहना और रोज़गार सृजन की कमज़ोरी जैसी दो प्रमुख चिंताओं की ओर इशारा किया।