'उद्घाटन से पहले ही टूटा ₹10 करोड़ की लागत से बना पुल'; अखिलेश ने वीडियो शेयर कर दी प्रतिक्रिया
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने X पर एक वीडियो शेयर कर लिखा है, "भाजपाई धराशायी समाचार: भाजपा राज में ₹10 करोड़ की लागत से बना चित्रकूट का पुल उद्घाटन से पहले ही गिरा।" उन्होंने कहा, "भाजपा का भ्रष्टाचार भरभरा कर गिर रहा है…कभी टंकी, कभी पुल।" ज़िले में मूसलाधार बारिश से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं।