'उनकी मां ने मुझे डांटा, भला-बुरा कहा'; ऑरी ने सारा अली खान को बताया 'फेक फ्रेंड'
इन्फ्लुएंसर ओरहान अवतरमानी उर्फ ऑरी ने अभिनेत्री सारा अली खान से दोस्ती टूटने की वजह बताई है। उन्होंने सारा को 'फेक फ्रेंड' बताते हुए कहा कि सारा ने मुश्किल समय में उनका साथ नहीं दिया जबिक ऑरी उनके लिए हमेशा मौजूद थे। उन्होंने सारा की मां अमृता सिंह पर उन्हें डांटने और दूसरों के सामने बुरा-भला कहने का आरोप लगाया।