'उम्मीद है आप सभी दिल्ली के मौसम का आनंद ले रहे होंगे', वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट का तंज
दिल्ली में वायु प्रदूषण पर सुनवाई के दौरान CJI ने कहा, "उम्मीद है आप सभी दिल्ली के मौसम का आनंद ले रहे होंगे।" कोर्ट ने कहा कि पाबंदियां लगाने से समस्या हल नहीं होगी, बल्कि इससे नियमों का और अधिक उल्लंघन हो सकता है। CJI ने कहा कि जश्न मनाते समय पर्यावरण के प्रति ज़िम्मेदारी का एहसास भी होना चाहिए।