'उसे तो फॉलोअर चाहिए थे', गुरुग्राम केस में महिला बाइकर को ज़िम्मेदार ठहराते हुए आरोपी का वकील
गुरुग्राम में महिला बाइकर को टक्कर मारने वाले आरोपी कल्याण बैंसला के वकील नवीन बैंसला ने महिला बाइकर को ही घटना के लिए ज़िम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा, "लड़की स्टंट कर रही थी...उसे तो बस फॉलोअर चाहिए थे। पता नहीं उसके पास डीएल (ड्राइविंग लाइसेंस) भी था या नहीं।" उन्होंने आगे कहा कि सेल्फ डिफेंस में यह घटना हुई है।