सोनम ने कामाख्या मंदिर में दर्शन करने तक राजा संग शारीरिक संबंध बनाने से किया था इनकार
राजा रघुवंशी के बचपन के दोस्त आकाश शर्मा ने बताया है कि सोनम रघुवंशी ने कामाख्या मंदिर में दर्शन करने तक राजा संग शारीरिक संबंध बनाने से इनकार किया था। 'रिपब्लिक भारत' के मुताबिक, सोनम ने शादी के बाद प्रेमी राज कुशवाहा को भेजे मेसेज में लिखा था, "राजा करीब आ रहा है…उसका टच करना बर्दाश्त नहीं कर पाती हूं।"