एअर इंडिया की फ्लाइट में महिला यात्री के ऑमलेट में मिला कॉकरोच, तस्वीर आई सामने
एक महिला ने इंस्टाग्राम पर वीडियो-तस्वीरें शेयर कर दावा किया है कि 17 सितंबर को दिल्ली से न्यूयॉर्क जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट में उसे परोसे गए ऑमलेट में कॉकरोच मिला। बकौल महिला, इसे खाने से वह और उसका 2 वर्षीय बच्चा बीमार हो गए। वहीं, एअर इंडिया ने इस पर चिंता जताते हुए जांच की बात कही है।