'एक राष्ट्र-एक चुनाव' प्रस्ताव को केंद्रीय कैबिनेट ने दी मंज़ूरी
केंद्रीय कैबिनेट ने 'एक राष्ट्र-एक चुनाव' प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है। दरअसल, 'एक राष्ट्र-एक चुनाव' पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता वाली समिति ने अपनी रिपोर्ट कैबिनेट के सामने पेश की जिस पर कैबिनेट ने सहमति जताई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, केंद्र सरकार आगामी शीतकालीन सत्र में 'एक राष्ट्र-एक चुनाव' से संबंधित विधेयक पेश करेगी।