‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ पर हुई वोटिंग के दौरान गैर-हाज़िर रहे अपने सांसदों को नोटिस भेजेगी बीजेपी
‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ से जुड़ा विधेयक पेश किए जाने को लेकर लोकसभा में मंगलवार को हुए मतदान के दौरान गैर-हाज़िर रहे अपने सांसदों को बीजेपी ने नोटिस भेजने की योजना बनाई है। बीजेपी ने अपने लोकसभा सदस्यों को सदन में मौजूद रहने के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया था लेकिन इसके बावजूद बीजेपी के 20+ सासंद अनुपस्थित थे।