'एक राष्ट्र एक चुनाव' बिल को मौजूदा संसद सत्र में पेश कर सकती है सरकार: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, संसद के मौजूदा शीतकालीन सत्र में सरकार 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' विधेयक पेश करने की योजना बना रही है। रिपोर्ट्स में बताया गया कि रामनाथ कोविंद समिति की रिपोर्ट को कैबिनेट से मंज़ूरी मिल चुकी है और सरकार विधेयक पर आम सहमति बनाना चाहती है और विस्तृत चर्चा के लिए इसे जेपीसी के पास भेजना चाहती है।