'एक राष्ट्र-एक चुनाव' विधेयक को केंद्रीय कैबिनेट ने दी मंज़ूरी: रिपोर्ट्स

रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्रीय कैबिनेट ने गुरुवार को 'एक राष्ट्र-एक चुनाव' विधेयक को मंज़ूरी प्रदान की जिसमें लोकसभा व विधानसभा चुनावों को एक साथ कराने का प्रावधान है। बकौल रिपोर्ट्स, यह विधेयक अगले हफ्ते संसद में पेश होगा। कैबिनेट ने सितंबर में 'एक राष्ट्र-एक चुनाव' पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता वाली समिति की रिपोर्ट पर सहमति जताई थी।

Load More