'एक्सीडेंटल हिंदू' कहने वाली जमात के 'शहजादे' को कैसे समझ आएगी?: राहुल के 'हिंदू' बयान पर योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान 'खुद को हिंदू कहने वाले 24 घंटे हिंसा करते हैं' पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति में डूबी हुई, स्वयं को 'एक्सीडेंटल हिंदू' कहने वाली जमात के 'शहजादे' को यह बात भला कैसे समझ आएगी? राहुल जी को माफी मांगनी चाहिए।"