एक ही हिंदू पंचांग लागू करने की है योजना, होली और दिवाली की तारीख में अब नहीं होगा भ्रम
हर साल पंचांग में तिथियों में अंतर से होली, दिवाली, नवरात्रि और अन्य त्योहारों को लेकर भ्रम बना रहता है। यह समस्या दूर करने के लिए सैकड़ों ज्योतिषाचार्य पिछले 3-वर्षों से काम कर रहे हैं। काशी विद्वत परिषद इसका खाका जल्द यूपी सरकार को पेश करेगा और सूर्य आधारित इस नए पंचांग को 2026 से लागू करने की योजना है।