'एकनाथ शिंदे प्रेग्नेंट थे उन्होंने 6 गद्दार सांसदों को जन्म दिया', संजय राउत के फिर बिगड़े बोल
शिवसेना यूबीटी के 6 सांसदों के शिवसेना (शिंदे गुट) में शामिल होने की अटकलों के बाद यूबीटी सांसद संजय राउत ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर तंज़ कसा है। उन्होंने कहा, "शिंदे प्रेग्नेंट थे और उन्होंने 6 गद्दार सांसदों को जन्म दे दिया है...यह डिलीवरी नंदनवन में हुई है।" गौरतलब है नंदनवन एकनाथ शिंदे का आधिकारिक आवास है।