'एनिमल' के बाद बॉलीवुड में हर कोई हिंसक फिल्म बनाना चाहता है: करीना
अभिनेत्री करीना कपूर ने बॉलीवुड की 'भेड़चाल' पर निशाना साधते हुए कहा कि रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' की सफलता के बाद हर कोई हिंसक फिल्म बनाना चाहता है। उन्होंने कहा कि यंग ऑडियंस ऐसे सवाल पूछेगी जो आपको सोचने पर मजबूर करेंगे। करीना ने कहा, "अब फिल्ममेकर्स यह सोचकर फिल्म नहीं बना सकते...कि ये कॉमेडी है...लोग इसे जरूर देखेंगे।"