'एलेन शो' के पूर्व प्रोड्यूसर मैथ्यू राइट का नौकरी से निकाले जाने के कुछ महीने बाद हुआ निधन
'द एलेन डीजेनेरेस शो' के लंबे समय तक प्रोड्यूसर रहे मैथ्यू 'मैट' राइट का 30-अक्टूबर को निधन हो गया। राइट ने शो में अपने 16-साल के काम के दौरान एमी अवॉर्ड्स जीते, उन्हें इस गर्मी में नौकरी से निकाल दिया गया था। मैथ्यू के परिवार ने GoFundMe पेज पर बताया कि वे भारी आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं।