'ऐ वतन...' के लिए 8 किलो वज़न घटाया लेकिन आखिरी वक्त पर रिप्लेस कर दिया गया: बख्तियार

अभिनेता बख्तियार ईरानी ने एक इंटरव्यू में बताया है कि आखिरी समय में फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन' से उन्हें रिप्लेस कर दिया गया था। बख्तियार ने बताया कि फिल्म में अपनी भूमिका के लिए उन्होंने 8 किलोग्राम वज़न भी कम किया था। उन्होंने कहा, "मेरे लिए यह बहुत बड़ा झटका था क्योंकि यह मेरे लिए एक बड़ा अवसर होता।"

Load More