'ऐनिमल' के बाद तृप्ति ने दोगुनी की फीस, 'बैड न्यूज़' करने पर लिए ₹80 लाख: रिपोर्ट्स
अभिनेत्री तृप्ति डिमरी ने फिल्म 'ऐनिमल' की सफलता के बाद कथित तौर पर अपनी फीस दोगुनी कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तृप्ति ने 'ऐनिमल' के लिए ₹40 लाख लिए थे और अपनी आगामी फिल्म 'बैड न्यूज़' के लिए उन्होंने ₹80 लाख से ₹1 करोड़ लिए हैं। गौरतलब है, 'बैड न्यूज़' में तृप्ति के साथ अभिनेता विक्की कौशल नज़र आएंगे।