'ऐनिमल' के विवादित सीन्स पर लोगों की तालियां सुनकर परेशान हो गई थी: तापसी
अभिनेत्री तापसी पन्नू ने कहा है कि फिल्म 'ऐनिमल' के विवादित सीन्स पर लोगों की तालियां और सीटियां सुनकर वह परेशान हो गई थीं। ऐक्ट्रेस ने आगे कहा कि इस फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़कर शायद वह भी इसके लिए हां कह देतीं लेकिन स्क्रिप्ट पढ़ना और जिस तरह से चीज़ें स्क्रीन पर दिखाई जाती हैं उसमें अंतर होता है।