'ऐनिमल' की सफलता से पहले लोग सेट पर तृप्ति डिमरी को चाय तक के लिए नहीं पूछते थे: सिद्धांत
एक हालिया इंटरव्यू में अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी ने अभिनेत्री तृप्ति डिमरी को लेकर बताया है कि उनकी फिल्म 'ऐनिमल' की सफलता से पहले सेट पर उन्हें लोग चाय तक के लिए नहीं पूछते थे। उन्होंने कहा, "मैंने अपने सामने लोगों की फितरत बदलती देखी है...वह रोज़ चाय मांगती थी...कोई सुनता नहीं था...बाद में सीधा आकर पूछने लगे कौनसी चाय चाहिए।"