'ऐसा SHO तो कॉन्स्टेबल बनने के भी लायक नहीं' इलाहाबाद HC ने पुलिस अफसरों को लगाई फटकार
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक थाने में 4 लोगों को 10-दिनों तक अवैध हिरासत में रखने को लेकर पुलिस अधिकारियों को फटकार लगाते हुए एसएचओ के वेतन से ₹65,000 वसूलकर मुआवज़ा देने का आदेश दिया है। कोर्ट द्वारा फुटेज मांगने पर पुलिस अधिकारियों ने सीसीटीवी में खराबी का हवाला दिया था। कोर्ट ने कहा, "ऐसा एसएचओ...कॉन्स्टेबल बनने के भी योग्य नहीं।"