'ऐसे मारेंगे कि जान निकल जाएगी' कहकर बिहार के स्कूल में बच्चों को पीटता दिखा प्राचार्य
भागलपुर (बिहार) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें एक स्कूल का प्राचार्य बच्चों को पीटते हुए कह रहा है कि 'ऐसे मारेंगे कि जान यहीं निकल जाएगी'। वीडियो में प्राचार्य छात्राओं से कहते दिखा, "एक घूसा मारेंगे...3-4 दिन बेहोश रहोगे।" मामले में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी दिव्या श्री ने कहा, "वीडियो की जांच करवाएंगे। स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।"