'ऑपरेशन सिंदूर' के चलते मुंबई इंडियंस की धर्मशाला की फ्लाइट हुई रद्द: रिपोर्ट

क्रिकबज़ की रिपोर्ट के अनुसार, 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद धर्मशाला एयरपोर्ट अस्थाई रूप से बंद किए जाने के बाद बुधवार को मुंबई इंडियंस की धर्मशाला जाने वाली फ्लाइट रद्द कर दी गई है। गौरतलब है कि 11 मई को धर्मशाला में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस का मैच होना है। बकौल रिपोर्ट, इसको लेकर बीसीसीआई बैठकें कर रहा है।

Load More