'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान जिस तरह देशवासियों ने मेरा साथ दिया, जनता का मुझ पर कर्ज़ है: PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को संसद में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कहा, "'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान जिस प्रकार से देश के लोगों ने मेरा साथ दिया, देश की जनता का मुझ पर कर्ज़ है।" उन्होंने कहा, "22 अप्रैल के बाद मैंने सार्वजनिक रूप से कहा था कि यह हमारा संकल्प है कि हम आतंकियों को मिट्टी में मिला देंगे।"