'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान भारत ने 25 मिनट में 24 मिसाइलें दागी: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान भारत ने पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी ठिकानों पर 25 मिनट में 24 मिसाइलें दागी हैं। भारत ने इस ऑपरेशन में स्कैल्प और हैमर जैसे हाई प्रिसीज़न और लंबी मारक क्षमता वाले हथियार इस्तेमाल किए। इस हमले में 80 से अधिक आतंकियों के मारे जाने की खबर है।