'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद आतंकी के जनाज़े में दिखे ISI और पाकिस्तान पुलिस के अधिकारी
पाकिस्तानी आतंकी संगठनों के खिलाफ भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है जिसमें एक आतंकी की मौत के बाद आईएसआई और पाकिस्तान पुलिस के अधिकारी उसके जनाज़े की नमाज़ पढ़ते दिख रहे हैं। भारत ने पाकिस्तान व पीओके के 9 ठिकानों को निशाना बनाया है और कई आतंकियों के मारे जाने की खबर है।