'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद जैसलमेर से गोडावण के 9 चूजे भेजे गए अजमेर, क्या है वजह?
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद जैसलमेर के सीमावर्ती इलाकों में बढ़ती ड्रोन गतिविधियों और तेज़ शोर की वजह से गोडावण (ग्रेट इंडियन बस्टर्ड) के चूजों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। इनकी सुरक्षा के मद्देनज़र जैसलमेर से गोडावण के 9 चूजों को अजमेर स्थानांतरित किया गया है। एक अधिकारी के मुताबिक, ये पक्षी तेज़ ध्वनि के प्रति बेहद संवेदनशील होते हैं।