'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद पाकिस्तान की किसी भी हरकत का जवाब देने के लिए हम पूरी तरह तैयार हैं: भारत
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली प्रेस ब्रीफिंग में भारत ने कहा है, "भारतीय सशस्त्र बल पाकिस्तान की किसी भी हरकत का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।" ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया। भारत ने कहा कि यह 'नपी-तुली' कार्रवाई थी जिसका उद्देश्य आतंकवाद को खत्म करना था।