'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद पाक सेना की फायरिंग में J&K में अब तक 15 भारतीयों की हुई मौत
सेना ने बताया है कि पाकिस्तान द्वारा मंगलवार देर रात नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर की गई फायरिंग के कारण जम्मू-कश्मीर के पुंछ और तंगधार क्षेत्र में अब तक 15 भारतीयों की मौत हुई है। सेना के अनुसार, पाकिस्तानी सेना की फायरिंग में 43 भारतीय घायल हुए हैं। 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद पाकिस्तान की ओर से फायरिंग की गई।