'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद पाक सेना की फायरिंग में जम्मू-कश्मीर के पुंछ में 13 नागरिकों की हुई मौत
विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि पाकिस्तानी सेना द्वारा जम्मू-कश्मीर में एलओसी पर किए गए सीज़फायर उल्लंघन में पुंछ में 13 नागरिकों की मौत हुई है। बकौल मंत्रालय, पाकिस्तानी सेना की फायरिंग से 59 लोग घायल हुए हैं जिनमें से 44 पुंछ के हैं। भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान-पीओके में आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई की है।