'ऑपरेशन सिंदूर' के मद्देनज़र CM योगी ने DGP को दिए नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश
'ऑपरेशन सिंदूर' के मद्देनज़र यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डीजीपी प्रशांत कुमार को प्रदेशवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की रक्षा करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, डीजीपी ने सभी ज़िलों के कमिश्नरेट व पुलिस यूनिट्स को संसाधनों का ऑडिट, महत्वपूर्ण स्थानों पर प्रवेश नियंत्रण, सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील जगहों पर सतर्कता आदि का दिशा-निर्देश दिया है।