'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर झूठ फैला रही चीन की सरकारी मीडिया को भारत ने दिया जवाब
पाकिस्तान और पीओके स्थित आतंकी कैंपों के खिलाफ भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर झूठ फैला रही चीन की सरकारी मीडिया को बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास ने X पर जवाब दिया है। दूतावास ने कहा, "@globaltimesnews हम आपको सलाह देते हैं कि यह झूठ फैलाने से पहले अपने तथ्यों की जांच कर लें और अपने सूत्रों को क्रॉस-वेरिफाई कर लें।"