'ऑपरेशन सिंदूर' का हिस्सा रहीं विंग कमांडर को बड़ी राहत, SC ने सेवा समाप्ति पर लगाई रोक
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और वायुसेना को निर्देश देते हुए 'ऑपरेशन सिंदूर' और 'ऑपरेशन बालाकोट' का हिस्सा रहीं विंग कमांडर निकिता पांडे की सेवा समाप्ति पर रोक लगा दी है। निकिता ने स्थाई कमीशन न दिए जाने के बाद भेदभाव का आरोप लगाया था। कोर्ट ने वायुसेना की तारीफ में कहा, "उसकी वजह से हम रात में सो पाते हैं।"