'ऑपरेशन सिंदूर' ट्रेडमार्क का न हो रजिस्ट्रेशन, सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई याचिका
सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर 'ऑपरेशन सिंदूर' नाम से ट्रेडमार्क के रजिस्ट्रेशन को अनुमति न देने का निर्देश देने की मांग की गई है। याचिका में कहा गया है कि 'ऑपरेशन सिंदूर' नाम पहलगाम हमले में मारे गए लोगों और सैनिकों की विधवाओं के बलिदान का प्रतीक है और इसका व्यावसायिक शोषण नहीं होने देना चाहिए।