'ऑपरेशन सिंदूर’ में इंडियन ऑयल ने निभाई बड़ी भूमिका, पूरी की थी 4 गुना ईंधन की मांग
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी) के चीफ टर्मिनल मैनेजर राकेश कुमार के मुताबिक, 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान डिफेंस सेक्टर में ईंधन की मांग 4 गुना बढ़ गई थी। बकौल राकेश, आईओसी ने अंडमान-निकोबार द्वीप समूह से भारतीय सेना को बिना किसी परेशानी के फ्यूल की आपूर्ति की और 3-दिन के नोटिस पर पारादीप व हल्दिया रिफाइनरियों में अपने जहाज़ तैनात किए।