'ऑपरेशन सिंधु' के तहत इज़रायल से भी भारतीय नागरिकों को निकाला जाएगाः विदेश मंत्रालय
विदेश मंत्रालय ने कहा है कि ईरान-इज़रायल तनाव के मद्देनज़र ईरान के बाद इज़रायल से भी भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए 'ऑपरेशन सिंधु' चलाया जाएगा। सरकार ने कहा है कि जो नागरिक इज़रायल से निकलना चाहते हैं उन्हें निकालने के लिए ज़मीनी सीमाओं के ज़रिए यात्रा की सुविधा दी जाएगी और उसके बाद हवाई मार्ग से भारत लाया जाएगा।