'ऑपरेशन सिंधु' के तहत ईरान से 290 भारतीय छात्र सुरक्षित पहुंचे दिल्ली

मशहद (ईरान) से 290 भारतीय छात्र-छात्राओं को लेकर एक विमान शुक्रवार देर रात दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा। इन छात्र-छात्राओं में ज़्यादातर छात्र जम्मू-कश्मीर के हैं। भारत सरकार ने इज़रायल-ईरान के बीच संघर्ष के मद्देनज़र पश्चिमी देश से अपने नागरिकों को निकालने के लिए 'ऑपरेशन सिंधु' शुरू किया है और ईरान ने भारत के निकासी प्रयासों के लिए अपना एयरस्पेस खोला है।

Load More