'ऑर्थोसोमनिया' क्या है और यह नींद को कैसे प्रभावित करता है?
'ऑर्थोसोमनिया' ऐसी समस्या है जिससे पीड़ित लोग अच्छी नींद पाने के लिए जुनूनी होते हैं और आमतौर पर स्लीप-ट्रैकिंग डिवाइस और ऐप का उपयोग करने लगते हैं। इससे पीड़ित लोग अचानक रात में उठकर अपनी नींद को ट्रैक करते रहते हैं। 'ऑर्थोसोमनिया' से पीड़ित होने के लक्षणों में अनिद्रा, सुबह बहुत जल्दी जाग जाना और तनावग्रस्त रहना आदि शामिल है।