‘ऑर्वेलियन डिस्टोपिया’ क्या है, इलाहाबाद HC ने नोएडा DM के लिए क्यों इस शब्द का किया इस्तेमाल?
दिल्ली विश्वविद्यालय की 24-वर्षीय छात्र/ऐक्टिविस्ट आकृति चौधरी की हिरासत रद्द करते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नोएडा की डीएम मेधा रूपम पर तीखी टिप्पणी की है। कोर्ट ने कहा कि 'मनमाने' अधिकारियों का लगातार 'निरंकुश' रवैया उत्तर प्रदेश को 'ऑरवेलियन डिस्टोपिया' में बदल सकता है। यह ऐसी सामाजिक/राजनीतिक स्थिति है, जहां सरकार/सत्ता लोगों के जीवन पर अत्यधिक नियंत्रण रखने लगती है।