'ऑल्ट बालाजी' ऐप पर बैन के चलते खतरे में है एकता कपूर की कंपनी का कितना पैसा?

सरकार ने अश्लीलता फैलाने पर 'ऑल्ट बालाजी' ऐप को बैन किया है जिसे निर्माता एकता कपूर की कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स से जुड़ी ऑल्ट डिजिटल मीडिया एंटरटेनमेंट चला रही थी। बकौल रिपोर्ट्स, ऐप बैन होने से बालाजी टेलीफिल्म्स को लगभग ₹900 करोड़ का नुकसान हो सकता है। हालिया वार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक, ऑल्ट डिजिटल मीडिया एंटरटेनमेंट का मूल्यांकन ₹1,209 करोड़ है।

Load More