'ओ साथी रे' से OTT डेब्यू करेंगे इम्तियाज़ अली, अदिति राव के साथ दिखेंगे अविनाश तिवारी
फिल्ममेकर इम्तियाज़ अली ने अपनी अपकमिंग ओटीटी सीरीज़ 'ओ साथी रे' की घोषणा कर दी है। इसमें ऐक्टर अविनाश तिवारी, अर्जुन रामपाल, ऐक्ट्रेस अदिति राव हैदरी अहम किरदार निभाने वाले हैं। नेटफ्लिक्स ने इम्तियाज़ अली के साथ इन ऐक्टर्स के स्क्रिप्ट रीडिंग सेशन का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। गौरतलब है, यह इम्तियाज़ की पहली ओटीटी सीरीज़ होगी।