'ओम शांति ओम' के सेट पर मिथुन संग फोटो लेने के लिए फैन्स ने शाहरुख को दिए थे फोन: फराह
फिल्ममेकर फराह खान ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया है कि फिल्म 'ओम शांति ओम' के गाने 'दीवानगी-दीवानगी' की शूटिंग के दौरान अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की ज़बरदस्त फैन फॉलोइंग के कारण भगदड़ जैसी स्थिति बन गई थी। उन्होंने बताया कि मिथुन चक्रवर्ती के फैन्स (क्रू मेंबर्स) उनके साथ तस्वीरें खिंचवाने के लिए शाहरुख खान को अपने फोन दे रहे थे।