'और भी काम रहता है आपने हमें क्यों बुला लिया' कोर्ट में जज से बोलीं ACP
आगरा (यूपी) में एसीपी श्वेता वर्मा के खिलाफ कोर्ट की अवमानना को लेकर शिकायत की गई है। श्वेता ने कोर्ट में कहा था, "हमें और भी काम रहता है...हमें क्यों बुला लिया।" बकौल शिकायत पत्र, एक गर्भवती नाबालिग के केस में कोर्ट के आदेश के बावजूद डीएनए जांच में देरी हुई और कारण पूछने पर अधिकारी ने अमर्यादित व्यवहार किया।