'कांटा लगा' के डायरेक्टर ने शेफाली जरीवाला के निधन पर दी प्रतिक्रिया; कहा- गहरे सदमे में हूं
'कांटा लगा' म्यूज़िक वीडियो के डायरेक्टर हैरी आनंद ने ऐक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के निधन पर शोक जताते हुए कहा है कि वह गहरे सदमे में हैं। उन्होंने बताया, "'कांटा लगा' ने शेफाली को रातों-रात स्टार बना दिया था…वह (शेफाली) गाने की ज़बरदस्त सफलता से पूरी तरह हैरान थीं…वह गाना उनके और मेरे लिए भी करियर की एक बड़ी सफलता थी।"