'कुंडली भाग्य' फेम श्रद्धा आर्या ने दी अपने गर्भवती होने की जानकारी

टीवी सीरियल 'कुंडली भाग्य' फेम श्रद्धा आर्या पहली बार मां बनने वाली हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर अपने गर्भवती होने की जानकारी दी। वीडियो में श्रद्धा और उनके पति राहुल नागल दिख रहे हैं और नीचे प्रेग्नेंसी किट व सोनोग्राफी रिपोर्ट रखी हुई है। श्रद्धा ने नवंबर 2021 में नेवी अफसर राहुल से शादी की थी।

Load More