'के-पॉप डीमन हंटर्स' के 'गोल्डन' ने रचा इतिहास, ऑस्कर जीतने वाला पहला के-पॉप गाना बना
'के-पॉप डीमन हंटर्स' के गाने 'गोल्डन' ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का ऑस्कर पुरस्कार जीतकर पहला के-पॉप गीत बनकर इतिहास रचा है। ऑस्कर्स में यह 'के-पॉप डीमन हंटर्स' की दूसरी जीत है, इसने सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड फीचर फिल्म श्रेणी में भी जीत हासिल की थी। गौरतलब है कि इससे पहले 'गोल्डन' ग्रैमी पुरस्कार जीतने वाला पहला के-पॉप गीत बना था।